सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय व गैलेक्सी कॉन्वेंट
में इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई। विद्यालय परिसर में एक आकर्षक पंडाल स्थापित किया गया । जिसमें विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा को विराजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी, सचिव रश्मि कलोठिया, प्राचार्य नूतन कुमारी, विद्यालय प्रबंधन के मधु अग्रवाल,संतोष राज करिया, मधु शर्मा, राधा देवी आदि प्रबंधन की उपस्थिति में विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई और इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं में काफी उल्लास देखा गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता नीलम देवी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे धूमधाम से किया गया। हमारे विद्यालय में सरस्वती पूजा का बहुत महत्व है क्योंकि यहां शिक्षा , ज्ञान और कला की खोज के महत्व पर जोर दिया जाता है। पंचमी बसंत की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन शिक्षा, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था और इस प्रकार ज्ञान और कल प्राप्त करने के लिए लोग बसंत पंचमी को सरस्वती पूजन के रूप में मनाते हें। बसंत पंचमी का प्रतीक पीला रंग है जो देवी सरस्वती का पसंदीदा रंग है इसलिए मां सरस्वती के भक्तों द्वारा पीले परिधान पहने जाते हें। साथ ही पीला रंग सरसों की फसल के लिए कटाई के समय को दर्शाता है। पीला रंग शांति, समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक है यह सभी को आशावादी भावनाओं से भर देती है। विद्यालय के सभी 800 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय कर्मीयों के बीच प्रसाद वितरण के बाद पूर्व उप मुख्य पार्षद सह व्यावसायिक संघ के सचिव सुरेश प्रसाद रौशन एवं प्रबंधन के सहयोग से प्रांगण में स्नेह मिलन भोज का आयोजन किया गया।



