आज कर्पूरी भवन खोदाबांदपुर के सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पखवाड़ा मनाई जाएगी।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमेटी बेगूसराय के नेतृत्व में 6 फरवरी बुधवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 में जयंती समारोह पखवाड़ा धूमधाम से कर्पूरी भवन खोदाबन्दपुर प्रखंड परिसर में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न प्रखंड के नेतागण उपस्थित होंगे। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम है जो 11:00 से प्रारंभ होकर 4:00 बजे शाम में समाप्त हो जाएगी। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने संवाददाता को दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खोदाबंदपुर प्रखंड एवं चेरिया बरियारपुर प्रखंड के सैलून कलाकारों के सम्मेलन के उपरांत एक ठोस कमेटी का गठन भी किया जाएगा ।साथ ही साथ कार्यक्रम के अंतिम चरण में नव चयनित सैलून समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह भी की जाएगी
कार्यक्रम के अंत में जिला के तमाम पदाधिकारी की उपस्थिति में यह भी फैसला लिया जाएगा की बछवाड़ा प्रखंड के रुदौली गांव में स्थापित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है उसके खिलाफ जिला प्रशासन के सामने आंदोलन भी किए जाएंगे। जिसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके पहले भी हमारी जिला कमेटी जिला प्रशासन एवं जिला के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं से यह मांग कर चुका है कि ऐसे कुक्कृत करने वाले असामाजिक तत्व को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रशासन के द्वारा अभी तक किसी ठोस नतीजा पर न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए हम पुनःजिला प्रशासन को आगाह करना चाहते हें कि यदि ऐसे असामाजिक तत्व को गिरफ्तार करने और सजा देने में थोड़ी भी देर की गई तो हमारा संगठन आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है ।


