अशोक सिंह भासो बने दूसरी बार जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने नगर परिषद तेघड़ा निवासी अशोक कुमार सिंह भासो को उनकी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए फिर से जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा प्रकट करते हुए कहा है कि संगठन को मजबूत धारदार एवं गतिशील बनाने में अशोक कुमार सिंह भासो की सक्रिय भूमिका अपेक्षित है।
उन्होंने श्री सिंह को पार्टी को नया आयाम देने में सार्थक भूमिका निभाने की आशा जताई है। दूसरे बार यदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अशोक सिंह भासो ने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार प्रदेश के जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, एवं बिहार शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद पर विश्वास के साथ मुझे दोबारा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस विश्वास और कर्तव्य निष्ठा के साथ जदयू के सिपाही के रूप में अपना काम निष्ठा पूर्वक करूंगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता , बेगूसराय विष्णु ट्रामा सेंटर के निर्देश सह ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ प्रवीण कुमार ने अशोक सिंह भासो को बधाई दी है।



