Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak शहीद सैनिकों के सम्मान में आयोजित:एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम

 शहीद सैनिकों के सम्मान में आयोजित:एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

7 जनवरी मंगलवार को एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम तेघड़ा गौशाला में अनुमंडल प्रशासन की ओर से सैनिक कल्याणार्थ कोष के लिए धन संग्रह के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीदों के बलिदान को सम्मानित करना और उनके परिवारों की सहायता के लिए धन एकत्रित करना था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूरदर्शन एवं स्थानीय कलाकारों तथा छात्र-छात्राओं ने एक से एक प्रस्तुतियां दी, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार  , बीडीओ राकेश कुमार, पटना से आई टीम के उद्घोषक नंदन कुमार, शहिद सुमंत की धर्मपत्नी अनमोल देवी एवं शहीद सुनील राय की धर्मपत्नी सविता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीता। गायकों  ने अपने मधुर गायन से समां बांध दिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी, एवं टेन प्लस टू उमर हाई स्कूल के बच्चों  ने अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाद्ययंत्र वादकों में पप्पू राज नंदन कुमार सहित पूरे टीम ने संगीत को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के संयोजक  पटना से शशि सिंन्हा  थे। उनके कुशल नेतृत्व और आयोजन के प्रति समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कार्यक्रम में ए मेरे वतन के लोगों तुम आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हें उनको जरा याद करो कुर्बानी , सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम जियेंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा, चिट्ठी आई है वतन से चिट्ठी आई है  आदि देशभक्ति नगमे ने लोगों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया कलाकारों के रंग में श्रोता भी रंग गए। संचालन साहित्यकार डॉ सच्चिदानंद पाठक ने किया, मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद, गौशाला समिति के सचिव शिव प्रसाद केजरीवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, शिक्षा विभाग के प्रखंड प्रबंधक शशिकांत प्रसाद, कृषि तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार, मुखिया चंद्रभूषण सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, राजकुमार, प्रतिनिधि रमेश कुमार, प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन, शमशेर आलम, वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom