दनियालपुर में रमामणि भागवत सिंह फाउंडेशन द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा में रमामणि भागवत सिंह फाउंडेशन के द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच और जागरूकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मोती लाल जी का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही, 200 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी जांच कराई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। इस आयोजन में संस्था के सचिव मृत्युंजय नॉलेज स्कूल एकेडमी के डायरेक्टर रजनीश जी, और संस्था के प्रमुख कार्यकर्ता सोनू, रितेश, रामबाबू, चंचल, सुजीत, प्रिंस, डिम्पल सहित कई अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, बल्कि नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।


