Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती आईपीएस आनंद मिश्रा के बेगूसराय आगमन से कार्यकर्ताओं में हर्ष ।

 जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती आईपीएस आनंद मिश्रा के बेगूसराय आगमन से कार्यकर्ताओं में हर्ष ।


 दिवंगत नेता शिवचंद्र महतो के घर पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उनका ढ़ाढस बंघाया और घटना  की  पूरी जानकारी ली। 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

8 दिसंबर 2024 को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मनोज भारती , युवा नेता आइपीएस आनंद मिश्र,पूर्व एम एल सी रामबली सिंह चंद्रवंशी  का बेगूसराय में आगमन हुआ।  सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिमरिया प्रवेश करने पर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद कुमार गौतम,रिजवान उस्मानी,तेघड़ा नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे। इसके बाद दिनकर गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उत्कृष्ट समाजसेवी जिला पार्षद  दिवंगत नेता शिवचंद्र महतो के विषहर स्थान गांव   जाकर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और घटना की पूरी जानकारी लिया। अध्यक्ष श्री मनोज भारती ने परिजनों को अवश्यक सहयोग और करवाई का आश्वासन दिया।

सुभाष चौक स्थित जिला जन सुराज कार्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में नेताओं ने कहा कि पार्टी को  जिले में सक्रिय रूप से काम करने और पार्टी को मजबूत संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने जिला कार्यवाहक समिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की । नेताओं ने कहा कि पार्टी बेगूसराय जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार करने के लिए काम करेगी। इस अवसर पर, पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह ने कहा  कि पार्टी के कार्यकर्ता जिले में सक्रिय रूप से काम कर रहे हें। और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हें।

बैठक में पार्टी के नेता आर एन सिंह,अजीत गौतम ,विंग कमांडर रंजीतकुमार,सुरेंद्रसहनी,रामानंदन पासवान,ग़ालिब शाहीन, डॉ रंजन कुमार चौधरी,अम्बरीष कुमार,दिनकर भारद्वाज,रूपम कुमारी,सुभद्रा सहनी,बिंदु कुमारी,निशा कुमारी, डॉ रजनीश कुमार एडवोकेट,राजीव कुमार पासवान,उप प्रमुख सुधांशु  आदि ने भी संबोधित किया।

पार्टी ने बेगूसराय जिले में अपनी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom