Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak संविधान के मुख्य वास्तुकार बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह का टिप्पणियां पूरे देश के दलितों व वंचितों का अपमान: महेंद्र कुमार

 संविधान के मुख्य वास्तुकार बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह का टिप्पणियां पूरे देश के दलितों व वंचितों का अपमान: महेंद्र कुमार 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा/ बेगूसराय 

प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को तेघड़ा कांग्रेस भवन के सभागार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। निंदा प्रस्ताव के संदर्भ में उपस्थित कांग्रेसियों ने बताया कि 17 दिसंबर को उच्च सदन में संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया गया ।अमित शाह  ने लोकतंत्र के मंदिर में बाबा साहेब को जिस तरह अपमानित किया, वो एक कुंठा और द्वेष से भरे मानसिकता वाला व्यक्ति ही कर सकता है। गृहमंत्री जैसे पद पर विराजमान व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता का उच्च सदन के पवित्र मंदिर में सरेआम अपमान करना यह पूरे देश और देश के दलितों - शोषितों का अपमान बताया। नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि दरअसल अमित शाह ने बाबा साहेब का नहीं बल्कि देश के करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों को अपमानित किया है। उन्होंने हर उस आदमी को अपमानित और जलील करने की कोशिश की है, जो न्याय, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखता है। जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस देश के करोड़ों दलितों को ये याद रखना पड़ेगा कि अमित शाह द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करना बीजेपी और आरएसएस की परंपरा का हिस्सा है। संघ की शाखाओं में यही तो सिखाया जाता है। गरीबों, दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार करना ये लोग अपना अधिकार समझते हें।

मौके पर रामबाबू साह, पंकज कुमार, श्री राम सिंह, अताउर रहमान, सरोज कुमार पासवान, योगेन्द्र साह, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने निन्दा प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा  की गई मांग को सहमति प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom