Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।

 बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।

र एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि भारती फ्रेंड्स क्लब के तत्वाधान में भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार भारती के नेतृत्व में बरौनी खेल गांव भक्ति योग पुस्तकालय के प्रांगण में मनाई गई।  उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान डॉ संदीप भारती ने कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी ने समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को एक सूत्र में पिरोकर संविधान को सृजन किया, उन्होंने देश को एक ऐसा प्रगतिशील और न्याय केंद्रित संविधान दिया जिसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए न्याय अधिकार सुनिश्चित हुए हें। वहीं अध्यक्षता करते हुए राघवेंद्र प्रताप ने कहा की डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर को संविधान का जनक कहा जाता है, आज ही के दिन 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु हुई थी और हर साल 6 दिसंबर के दिन बाबा साहेब की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण देश दिवस के रूप में हम लोग मनाते हें। सीताराम मंडल    ने कहा की बाबा साहब अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआ- छूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। और बाबा साहब गरीब दलित और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। डॉ राजकुमार आजाद ने कहा कि आजाद भारत के वे पहले विधि एवं न्याय मंत्री बने और और भारतीय संविधान के जनक के रूप में पूरे विश्व इन्हें याद करती है। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों ने बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मौके पर पूर्व सरपंच शिवजी दास, निभा पोद्दार, पूनम आजाद, टुनटुन तांती आदि ने संबोधित किया




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom