Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म के खिलाफ राष्ट्रीय भारतीय समाज ने किया धरना प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म के खिलाफ राष्ट्रीय भारतीय समाज ने किया धरना प्रदर्शन

लखीसराय से आर एम न्यूज़ संवाददाता सुमन कुमार की रिपोर्ट

Date - 04/12/2024

धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय संत आशीष कुमार बापू भी हुए शामिल

लखीसराय.

पड़ोसी राष्ट्र बंगला देश में तख्तापलट के बाद नई सरकार के गठन के दिन से ही लगातार हिंदू, सिख, जैन एवं बौद्ध समाज पर जारी हिंसा व अत्याचार के विरोध मे बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर राष्ट्रीय भारतीय समाज के बैनर तले हिंदू संगठन ने धरना प्रदर्शन किया. जिला संयोजक गौरव कुमार उर्फ हीरा एवं सह संयोजक सोनू पटेल के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में अयोध्या निवासी राष्ट्रीय संत आशीष कुमार बापू के साथ स्थानीय संत शंकर जी महाराज एवं श्रीराम शर्मा शामिल हुए.धरना प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मिथिलेश मिश्र के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को आवेदन देकर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ हिंसा व बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने का मांग किया. प्रो नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो, इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय में कृष्ण दास को अन्यायपूर्ण कारावास से मुक्त किया जाए. बंगला देश में हिंदुओं के साथ अन्य सभी अल्पसंख्यक पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी व महिलाओं पर हो रहे अमाननीय अत्याचार अत्यंतचिंता जनक है. जिसकी हम लोग कठोर निंदा व भर्त्सना करते हैं. वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसी  इसे रोकने के जगह केवल मुकदर्शक बनी है. विवशता वश बांगला देश के हिंदुओं द्वारा संरक्षण के लिए लोकतांत्रिक पद्धति से उठाई गई आवाज को दबाने के लिए उनन पर अन्याय व अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है.शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंदुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार द्वारा जेल में भेजना अन्यायपूर्ण है. इस जिला के हम नागरिक जन बांगला देश से मांग करते हैं कि वे सुनिश्चित करें कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो एवं सन्यासी कृष्ण दास को जेल से मुक्त करें.हमलोग भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि बांगला देश में हिंदुओं एवं अन्य सभी अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार को रोकने का हर संभव प्रयास जारी रखें. इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने के लिए यथाशीघ्र निर्णायक कदम उठाए. जिला के हमसभी नागरिक बांगला देश के पीड़ित के साथ खड़े होकर अपना समर्थन प्रकट करते हैं. अपनी सरकार से बांगला देश में हिंदुओं की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने की मांग करते हैं.ताकि विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहे. मौके पर दीपक कुमार, मनीष यदुवंशी, विक्रम कुमार, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, सनोज कुमार, बालकृष्ण, कविंद्र कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, श्याम कुमार, बंटी कुमार, राजा मोदी, अमित कुमार, शिवेश कुमार, नवीन कुमार निराला एवं संजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. दीपक कुमार ,भाजपा जिला अध्यक्ष लखीसराय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom