Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वत्स सेवा समिति के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 6 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

 वत्स सेवा समिति के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 6 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

6 दिसंबर शुक्रवार को श्री राम विवाह पंचमी के अवसर पर तेघड़ा नेशनल हाईवे 28 शिवाय इन होटल  में वत्स सेवा समिति  के द्वारा सामाजिक सहयोग पर आधारित  द्वितीय सामूहिक विवाह महोत्सव

 में 6 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। दुल्हन लेने पहुंचे सभी दूल्हे पक्ष के लोग होटल के गार्डन में  एकत्रित हुए, फिर वहां से दूल्हे घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ सेहरा बंदी की रश्मि पूरा किए गए। जहां समिति के सदस्यों और वधु पक्ष के लोगों द्वारा फूल मालाओं से साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। तेघड़ा मे आयोजित हुए इस  विवाह सम्मेलन को देखने के लिए  हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजित विवाह सम्मेलन में  कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर आधारपुर ठाकुरबाड़ी के  के महंत गोपाल दास जी महाराज, समाजसेवी सोनू शंकर, पूर्व विधायक ललन कुंवर, भाजपा की वरिष्ठ नेता केशव शांडिल्य एवं नवीन कुमार, जिला पार्षद सदस्य शंभू सिंह, समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू, सचिव रजनीश कुमार, सक्रिय सदस्य रंजीत कुंवर  सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी 6 जोड़ों को विवाह के बंधन में बांधने के लिये मंडप सजाए गए, जहां पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई। 

 *सात फेरे लेने के बाद लोगों ने दी आशीर्वाद* 

आयोजित विवाह समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं महंत गोपाल दास जी महाराज सहित विद्वान आचार्यों व पंडितों के आशीर्वाद एवं पारंपरिक वैदिक विधि से शादी संपन्न कराया गया। इस दौरान गांव की सैकड़ो महिलाओं ने मांगलिक गीत गाकर मिथिला की संस्कृति विवाह महोत्सव में चार चांद लगा दिए। 

 *वर- कन्या ने एक दूसरे को जयमाला डालकर सात फेरे लिये।* 

इस दौरान वैदिक विधान व मांगलिक गीतों के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गई तथा वर कन्या ने एक दूसरे को जयमाला डाल साथ फेरे लिए व सात जन्मों तक साथ निभाने के वायदे किये।

समिति के द्वारा इस सम्मेलन के दौरान सभी 6 वर वधुओं को दान स्वरूप उपहार के रूप में आभूषण, अलमीरा, फर्नीचर सहित विभिन्न सामान दिए गए। संस्था द्वारा अतिथियों,बारातियों व वधू पक्ष के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। शादी सम्पन्न होने के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों को संस्था के सदस्यों और उनके परिजनों द्वारा रीति रिवाज के अनुसार विदाई दी। जिन 6

 जोड़े की शादी कराई गई उन में गढ़हारा कि रीना कुमारी  की शादी मोकामा निवासी विनय कुमार से हुई। इसी तरह बरौनी फ्लैग की विभाग कुमारी की शादी बेगूसराय के राम विनय कुमार से हुई, अंबा के कुंदन कुमार ने हरिहरपुर के सुनीता कुमारी के साथ सात फेरे लिए। सोनपुर के आंचल कुमारी  के साथ नवादा के अमरजीत पासवान  ने शादी रचाई। तेघरा की जुली कुमारी की शादी वैशाली के गणेश कुमार  से हुई। चकवल्ली के सुमित कुमार का विवाह डंडारी के नेहा कुमारी के साथ संपन्न हुआ। मौके पर अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू, सचिन रजनीश वत्स, निशांत भारद्वाज, बंशीधर, मुरलीधर, आयुष वत्स, अतुल रोहित वत्स, अमरेश मिश्रा, मंजेश सिंह, चंदन कुमार, अभय कुमार के अलावे दर्जनों सक्रिय सदस्यों ने शादी समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान किया





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom