प्लेटफार्म संख्या आठ के पश्चिमी छोर पर लावारिस हाल में रेल पुलिस ने-34.560 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।
शराब माफियाओं से रेल पुलिस तबाह है या फिर रेल पुलिस से शराब माफिया तबाह है
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
-पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित स्टेशन बरौनी जंक्शन पर एएलटीएफ-3 रेल पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जंक्शन होकर गुजरने वाले मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच को लेकर शराब माफिया तो शराब लेकर जाने में सफल नहीं हो पाते हैं। क्योंकि जांच के दौरान शराब तो पुलिस बराबर कर लेती है केवल व्यापारी भागने में सफल हो जाते हैं। बताया जाता है की दिनांक 09/12/24 को ALTF 3 रेल अंचल बरौनी के द्वारा रेलवे स्टेशन बरौनी के प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर पश्चिम छोर में स्थित पोल संख्या BJU/2032 के पास से लावारिस हालत में 34.560 लीटर विदेशी शराब बरामद किया ।आखिर व्यापारी बरौनी में ही लाकर सुनसान जगह पर क्यों रख देता है बताया जाता है कि स्थानीय व्यापारियों को देने के लिए माफियाओं द्वारा उक्त शराब को रखा जाता होगा । जो रेल पुलिस के हाथ लग जाती है । बरामद शराब को रेल राजकीय थाना बरौनी में जमा कर मामला अज्ञात व्यापारियों के विरुद्ध दर्ज कर अग्रिम कारवाई रेल थाना बरौनी में की जा रही है।


