तेघड़ा विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
तेघड़ा विधानसभा के विधायक विधायक राम रतन सिंह ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में विधायक ने अस्पताल के प्रसव कक्ष व महिला वार्ड का जायजा लिया। प्रसव पीड़िता से खानपान के बारे पूछताछ की। विधायक ने यह भी पूछा कि समय-समय पर नवजात शिशु और आपको देखने के लिए चिकित्सक आते हें ना। सभी महिलाओं ने संतोषजनक जवाब दिया आपरेशन कक्ष, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र एवं रजिस्ट्रेशन केंद्र , चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर की जांच की अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण को स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन, ट्रामा सेंटर नहीं है। सड़क दुर्घटना में घायल होकर बराबर लोग अस्पताल पहुंचते हें। यहां उस स्तर की चिकित्सा सुविधा नहीं होने से बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर करना पड़ता है। उन्होंने ट्रामा सेंटर, सीटी स्कैन की मांग की।विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल की समस्या को विधानसभा के प्रश्न काल में उठा कर इसका समाधान किया जायेगा। मौके पर अस्पताल प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, रामेश्वर सिंह स्मारक भवन तेघड़ा के कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार, राजू कुमार सहित चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।



