Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत एसडीओ ने शिविर का किया निरीक्षण

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत एसडीओ ने शिविर का किया निरीक्षण 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 02 नवंबर 14 शनिवार  को शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने के लिए फार्म छह, नाम हटाने के लिए फार्म सात और नाम में सुधार के लिए फार्म आठ लिया गया। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत कटआफ डेट 1 जनवरी 2025 है। 18 वर्ष से ऊपर के मतदाता का नाम जोड़ने का काम बूथ पर कैम्प लगा कर किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा शिविर का निरिक्षण किया गया । निरिक्षण के दौरान शिविर में उपस्थित लोगों की समस्या भी सुनी तथा  समस्या का निदान भी बताया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि आज विशेष शिविर के द्वारा वैसे लोग जिनका 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा हो चुका है वह अपना आयु प्रमाण दिखाते हुए फॉर्म भर कर शिविर में जमा कर सकते हें ।वही मौके पर उपस्थित बीएलओ से कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना ही सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सरकार और विभाग के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे अच्छी तरह से निभाए। निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्र पर बीएलओ अनुपस्थित थे उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कोई लापरवाही और शिकायत नही आनी चाहिए। बता दें कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बेगुसराय के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पहचान पत्र में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन का निर्देश दिया गया था । जो इस माह में चार दिन शिविर के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने एवं हटाने का काम किया जाएगा। वह तिथि 2 नवंबर शनिवार एवं 3 नवंबर रविवार के अलावे 23 और 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने एवं हटाने के लिए आवेदन किए जाएंगे। शिविर का निरीक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने भी किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom