Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा : ग्राम कचहरी सचिव के चार सीट और न्याय मित्र के तीन सीटों पर होगी बहाली

तेघड़ा : ग्राम कचहरी  सचिव के चार सीट और  न्याय मित्र के तीन सीटों पर होगी बहाली


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय प्रखंड के विभिन्न पंचायत में लंबे समय से रिक्त पड़े न्याय मित्र और ग्राम कचहरी सचिवों  की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। विभिन्न पंचायतों के लिए पद आरक्षित किए गए हें। तेघड़ा ग्राम कचहरी सचिव के लिए पिढ़ौली , आधारपुर, गौरा दो एवं पकठौल वहीं आधारपुर, बरौनी एक एवं गौरा एक पंचायत में रिक्त न्यायमित्र के पदों पर नियोजन के लिए 30 नवंबर से विहित प्रपत्र में आवेदन जमा कराए जाएंगे।  बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि आवेदक भारत का नागरिक व बिहार राज्य के बेगूसराय जिले के स्थाई निवासी होने चाहिए। न्याय मित्र पद के आवेदक  की उम्र सीमा 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 25 वर्ष व अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र विहित प्रपत्र में प्रखंड पंचायती राज अधिकारी तेघड़ा के कार्यालय में 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) कार्यालय अवधि में प्राप्त किए जाएंगे। औपबंधिक मेधा सूची 16 से 19 दिसंबर तक तैयार किए जाएंगे। मेधा सूची का प्रकाशन 20 दिसंबर व आपत्ति 20 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आपत्ति का निराकरण 6 जनवरी से 10 जनवरी तथा मेधा सूची का प्रकाशन 11 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom