बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करें: बीडीओ
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड के अटल कलाम भवन में बीएलओ की बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके एवं छूटे हुए युवक/युवतियों/नवविवाहिता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया। बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में उक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संबंधित बीएलओ को जानकारी दी गई कि आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जारी है।इसके अलावे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की अद्यतन जानकारी लेते हुए इन्होंने सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र के बीएलए एवं मतदाताओं से मिलकर त्रुटि रहित अधिक से अधिक नए युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया ।
आगामी 23 एवं 24 नवंबर को प्रत्येक बूथों पर विशेष शिविर
आगामी 23 एवं 24 नवंबर को प्रत्येक बूथों पर विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक मतदाता का नाम जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावे इन्होंने मतदाताओं से नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए प्रपत्र 7 जबकि नाम शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन भरकर बीएलओ के पास जमा करने की अपील की।
इन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 189 मतदान केंद्रों पर इसके लिए बीएलओ को लगाया गया है ।बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की पहचान कर रहे हें ।कितने नए मतदाता बन सकते हें ।और कितने मतदाताओं की मृत्यु हो गई है। AMF/EMF इत्यादि का कार्य BLO के द्वारा किया जा रहा है, वही इन्होंने बताया कि आगामी 28 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन आदि को लेकर दावा और आपत्ति प्राप्त की जाएगी। बैठक में निर्वाचन कार्यालय के मास्टर ट्रेनर अमामुल हक, मनीष कुमार, शिक्षक चंदन कुमार, रंजन पाठक, अमित कुमार,विजय पासवान, राजो पासवान सहित सभी बीएलओ बैठक में मौजूद थे


