Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डीएम व एसएसपी में छठ घाटों का लिया जायजा, घाटों को दुरुस्त करने के निर्देश

 डीएम व एसएसपी में छठ घाटों का लिया जायजा, घाटों को दुरुस्त करने के निर्देश


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

आगामी काली पूजा और महापर्व छठ पूजा को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन ने आज  तेघड़ा के अयोध्या मिथिला गंगा घाट का  निरीक्षण किया। और घाटों की सफाई एवं सभी आवश्यक तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए।


 आगामी काली पूजा और महापर्व  छठ पूजा को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।जिलाधिकारी तुषार सिंगला  व एसएसपी मनीष कुमार ने सोमवार को तेघड़ा अपने अधिकारियों के साथ प्रखंड के अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों को सभी छठ घाट को पूरी तरह से साफ सफाई कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। 


इसके साथ ही घाटों पर उमड़ने वाली सम्भावित भीड़ को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था और एसडीआरएफ, गोताखोरों की व्यवस्था पुख्ता रखने, घाट पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तेघड़ा के कई गंगा घाट खतरनाक घाट बना हुआ है। वैसे घाट को चिन्हित कर खतरनाक घाट का बोर्ड लगाना है और वहां सुरक्षा बल की तैनाती करनी है। अन्य घाटों में भी गंगा के जल स्तर एवं गहराई को देखते हुए ब्रैकेटिंग करने की आवश्यकता है। घाटों पर छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया 


मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, थाना अध्यक्ष अमलेश एवं नगर परिषद के कार्यपालक किशोर कुणाल के अलावे विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom