दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लेग मार्च
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए तेघड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को तेघड़ा थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकला जो तेघड़ा अनुमंडलीय बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए बरौनी फ्लैग, तारा अड्डा, फुलवरिया बाजार, बरौनी राजेंद्र रोड, निपनियां मार्ग होते बारो बाजार आदि इलाकों में घूम-घूम कर फ्लैग मार्च किया गया। तथा लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा मनाने का अनुरोध किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से शराबियों एवं और गाड़ियों पर नजर रखने तथा इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील लोगों से की।थाना परिसर से निकले मार्च का नेतृत्व तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने किया।लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे का संदेश के साथ भ्रमण करते हुए लोगों को पुलिस की उपस्थिति और सुरक्षा का अहसास कराया। एसडीओ एवं एसडीपीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हें।पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की खल डालने पर उनके विरुद्ध करी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी की गई है उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक पूजा संपन्न करने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार, फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत कुमार, एसआई नवीन कुमार के अलावे तेघड़ा और फुलवरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।



