Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध कारोबार: 300 शीशी सिरप व 10 पैकेट नशीली दवा के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध कारोबार:  300 शीशी सिरप व 10 पैकेट नशीली दवा  के  साथ एक गिरफ्तार

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय


ज्यों- ज्यों शराब पर कड़ाई बढ़ रही है त्यों -त्यों नशेड़ी  अलग-अलग तरह के विकल्प खोज रहे हें। इन्हीं विकल्पों में कोरेक्स समेत अन्य नशीली दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो शराब से भी अधिक जानलेवा है। इन कोरेक्स को एनडीपीएस एक्ट के तहत खुलेआम बिक्री से प्रतिबंधित किया गया है। फिर भी अवैध शराब के विकल्प के रूप में प्रतिबंधित कफ सिरप का क्षेत्र  में अवैध कारोबार हो रहा था। दवा  की आड़ में यह व्यापार फल-फूल रहा था। कफ सिरप को नशे के लिए  बेचा जाता है। इस मामले में तेघड़ा थाना पुलिस खूब बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने इस मामले में एक कारोबारी को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से के पास से 100 एम एल के 300 शीशी अवैध मादक पदार्थ जिसका वजन 30 लीटर  एवं 10 पैकेट यानी 3000 पीस नशीली टैबलेट, TVS बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 C P  2227 है। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि 6 अक्टूबर रविवार के रात  गश्ती टीम के द्वारा ग्राम हसनपुर निवासी मंतोष कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह को  पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त व्यक्ति  के पास से पुलिस ने 300 शीशी प्रतिबंधित सिरप और 10 पैकेट नशीली टैबलेट  सहित टीवीएस गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर अवैध मादक पदार्थ रखने व अवैधानिक रुप से बिक्री किए जाने के मामले में प्राथमिक दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इस कार्रवाई से इस तरह के अंग्रेजी दवा के आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वालों में हर कम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom