Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

 शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

नावकोठी/बेगूसराय/आर एम संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत के जितपुर भगवती स्थान में नवयुवक सेवा दल समसा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य व नवयुवक सेवा दल अध्यक्ष गौतम गोस्वामी ने की।वहीं मंच संचालन संगठन प्रभारी मनीष पाठक ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रामानंद पाठक ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान  बहुत ही सराहनीय कदम है।इससे शिक्षक और छात्र के बीच रिस्ते और  मजबूत होते हैं।वहीं प्रोफेसर रामपुकार गुप्ता ने सेवा दल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए डां सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राधाकृष्णन  राष्ट्रपति के पद से ज्यादा शिक्षकों को तहरीज देते थे।उन्हीं की ज्यन्ती पर हम लोग शिक्षक दिवस मनाते हैं।कार्यक्रम में राम जालेश्वर प्रसाद सिंह, निरज कुमार गौतम, सुनिल पौद्धार,रामेश्वर महतो,राजकिशोर प्रसाद आदि लोगों ने अपनी बातों को रखा।इस दौरान  केक काटकर एक दुसरे को खिलाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अवकाश प्राप्त एवं कार्यरत शिक्षकों को  कलेन्डर और लेखनी से सम्मानित किया गया। नवयुवक सेवा दल के अध्यक्ष गौतम गोस्वामी ने कहा कि नवयुवक सेवा दल पंचायत में एैसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है, उन्हें मुफ्त पढ़ाई की जिम्मेदारी सेवा दल उठाएंगे।वहीं उन्होंने हाई स्कूल में टाप विद्यार्थियों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देने का एलान किया।वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है। और शिक्षा तभी प्राप्त किया जा सकता है जव बच्चे गुरु के सानिध्य में हों।मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष विकास कुमार, महासचिव रामबोल सिंह,सचिव अमित पुष्पम,संगठन संयोजक दिपक कानू,मिडिया प्रभारी अजित कुशवाहा, सुमन कुशवाहा, रानी कुमारी, संगिता कुमारी, अनिता कुमारी, अभिमन्यु कुमार,सरवन कुमार,दीपक कुमार, रणबीर पासवान,विजय साह,बबिता कुमारी, अनिल गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom