जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मैं चलाई जा रहे राहत शिविरों का किया निरीक्षण
तेघड़ा / बेगुसराय
बेगुसराय जिला के गंगा में क्षेत्र मे आई भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मबेशी सहित आम लोगो का जीना मुश्किल हो गया है। मबेशी सहित आम।लोगो के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दैयनीय स्थिति को देखते हुये जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने त्वरित करवाई करते हुए नाव, मवेशी हेतु चारा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कैंप , रोशनी व्यवस्था के साथ है बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए सामुदायिक किचन की शुरू कर दी गई है। सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच भरपूर राहत केन्द्र चलाने हेतु सभी डीएम को निर्देश दिया है। बेगुसराय के डीएम तुषार एवं अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ,अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार द्वारा सभी राहत केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। तो वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के जिला अध्यक्ष को इस राहत केंद्रों पर पैनी नजर रखने के निर्देश के आलोक में बेगुसराय जदयू जिला अध्यक्ष रूदल राय अपने दल के कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के दौरा के क्रम में तेघड़ा प्रखण्ड के निपनिया,ओझा टोल, रातगाव पंचायत के भगवानपुर चक्की , बिनलपुर आदि ग्राम में जाकर लोगो से जानकारी ली और चल रहे राहत शिविर और अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था में सुधार को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों हेतु सरकार का खजाना खोल दिया हैl लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी राहत केंद्र के अलाव स्वास्थ केंद्र भी चलाया जा रहा है। मोके पर अध्यक्ष के साथ जदयू जिला उपाध्यक्ष देव् कुमार,भवानी कुमार,प्रिंस,कुमार, अविनाश कुमार , राजेश चौधरी,मोनू कुमार ,विकास कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।



