कुपोषण मुक्ति के लक्ष्य को लेकर पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय उत्तर तेघड़ा के चिल्हाय पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 120 पर पोषण माह के तहत पोषण परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने फीता काटकर किया। अभियान के तहत गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित की गई। सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में पूरे बिहार में पोषण माह पूरे सितंबर माह तक मनाया जाएगा इसके माध्यम से आम जनता को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से जोर-जोर से तैयारी चल रही है। बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से घर की रसोई में पौष्टिक आहार बनाकर कुपोषण को दूर भगाने में आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों वाले फल, सब्जी, खाद्य पदार्थ के साथ-साथ अन्य सामग्री देकर गोदभराई रस्म की। उन्होंने महिलाओं को सामग्री देते हुए कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य तथा पोषित रखना जरुरी है। उन्होंने बताया कि आपको अपने साथ - साथ अपने बच्चों को भी पोषित रखना है। परामर्श केन्द्र संचालित किया गया है, ताकि आप सभी के साथ-साथ पंचायत केअन्य महिला पोषित रहने के लिए परामर्श प्राप्त कर सके। जब बच्चे और माता दोनों ही पोषित रहेंगे तब ही विकास संभव है, अन्यथा कुपोषण के कारण बच्चों का विकास होना संभव नहीं है। आइसीडीएस के प्रखंड कोऑर्डिनेटर एमरोज ने पोषण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि परामर्श केन्द्र 30 सितम्बर तक नियमित रूप से संचालित रहेगा, ताकि जरूरतमंद महिला यहां आकर परामर्श प्राप्त कर सके। क्षेत्रीय पोषक आहार के बारे में जानकारी देते हुए समन्वयक ने बताया कि वैसे क्षेत्रों को चिन्हित करें जहां गरीब और अशिक्षित लोग रहते हें ।जहां बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की शिकायत होती है। उन्हें शिक्षा के अभाव में पोषक तत्वों की जानकारी नहीं रहती है,जिन्हें जानकारी दिया जाएगा। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका उषा कुमारी, नूतन सिंहा के अलावे पंचायत के अन्य सेविका एवं सहायिका तथा ग्रामीण शामिल हुए



