कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
20 अगस्त मंगलवार को तेघड़ा कांग्रेस भवन के परागण में प्रखंड कांग्रेस कमेटी तेघड़ा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनके द्वारा देश के प्रति किए गए उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी । प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने स्वर्गीय गांधी को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव जी ने देश के युवाओं को वयस्क मताधिकार देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनाया। देश को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे ले गए। उसी का परिणाम है कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बन गया है। स्वर्गीय गांधी ने प्रधानमंत्री रहते देश में एक नई शिक्षा नीति बनाई जिस देश के दूर दराज तक शिक्षा का प्रसार हुआ और आम जनता तक शिक्षा की पहुंच हो गई। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हें जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है राजीव गांधी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया था। कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया। सरोज पासवान ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा उठाए गए अनेक सुखद कदमों जैसे मतदान की आयु 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना ,दूर संचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण , निरंतर शांति समझौते ,महिला सशक्तिकरण , और साक्षर महिला और पुरुषों को साक्षर करने के लिए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन ,सर्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए । सद्भावना दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन के परागण में फलदार पौधे भी लगाए गए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन राजीव रंजन सिंह ने किया। मौके पर रामबाबू साह, राजेंद्र सिंह उर्फ मुखिया, अनिल सिंह, अताउर रहमान, बिभेस सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए








