विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से चलाया गया जागरुकता अभियान।
(शनिवार) को तेघड़ा प्रखंड अन्तर्गत रात गांव पंचायत भवन के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र सरकार द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया आरती कुमारी ने की। इस मौके पर पुर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा कि देश एवं समाज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओ , महिलाओं व किसानों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के माध्यम से लाभान्वित करने हेतु दृढ़ संकल्पित हें। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधन का टेलीकास्ट दिखाया गया। मौके पर उपस्थित जनसमूह को पंचायत सचिव श्रुति नारायण के द्वारा विकसित भारत के प्रति संकल्प दिलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं जरूरतमंद लोगों को दवा भी उपलब्ध करवाया गया। मौके पर पुर्व विधायक ललन कुंवर ,,मुखिया आरती देवी , भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू , सरपंच सुमित्रा देवी , पंचायत सचिव श्रुति नारायण ज , आवास सहायक राजीव कुमार जी , कार्यपालक सहायक राजेन्द्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिवंश कुमार , मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, वार्ड सदस्य उदय महतो, जीविका के रामजी प्रसाद,चमचम कुमारी,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू , किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज प्रसून ,उपेन्द्र सिंह , अशोक चौधरी , सूर्यदेव सिंह ,दयाराम चौधरी सहित रोजगार सेवक , आंगनबाड़ी सेविका,आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी ,स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।


