स्वतंत्रता सेनानी पदम श्री डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
प्रजापति समाज प्रखंड समन्वय समिति तेघड़ा के द्वारा संविधान सभा के सदस्य सह स्वतंत्रता सेनानी पदमश्री डा.रत्नप्पा कुम्हार की 25 वीं पुण्यतिथि तेघड़ा प्रखंड के फुलवड़िया 1 , बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 6 अवस्थित समाजसेवी भगवान पंडित के आवासीय परिसर में मनाई गई। सेवानिवृत शिक्षक युगेश्वर पंडित की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डा.रत्नप्पा कुम्हार की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जदयू नेता सह प्रजापति समाज के प्रखंड अध्यक्ष शंभू पंडित ने डा. रत्नप्पा कुम्हार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. रत्नप्पा का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद के नीमसेर गांव में हुआ था। उन्होंने आजाद भारत के संविधान निर्माण में डा.भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व गठित संविधान सभा का सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया था। वही उन्होंने कहा कि डा. रत्नप्पा अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य भी किया था।वही महाराष्ट्र सरकार में वे गृह राज्यमंत्री भी रहे थे इसके साथ ही साथ वे जीवन मे असहाय ,गरीब ,पिछड़ों के हक अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे। उन्हें सामाजिक कार्यो में उल्लेखनीय योगदान देने के कारण पदमश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया था। वही पंचायत समिति प्रतिनिधि सह प्रखंड सचिव रमेश पंडित ने कहा कि आजादी के आज तक कुम्हार समाज किसी न किसी राजनीतिक पार्टी के पीछे पीछे चलता आरहा है और राजनीतिक दल के लोग हमारे समाज को धोखे में रखकर देश व प्रदेश की सत्ता पर कब्जा बनाए हुए हें। हम सभी समाज के लोगों को एक मंच पर आकर अपनी एकता दिखानी होगी तभी समाज का विकास संभव है। आने वाले समय में हम सभी समाज के लोग एकजुट होकर हम लोगों की हक अधिकार की बातें करने वाली किसी एक राजनीतिक पार्टी को समर्थन करेंगे। तभी समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाजसेवी सह वरीय उपाध्यक्ष भगवान पंडित ने आगत अतिथियों का स्वागत करते कहा कि ये प्रजापति समाज के महान हस्ती को आजादी के लिए कई बार जेल जाना पड़ा और भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़कर हिस्सा लिया जिसकी वजह से इन्हें छह साल तक भूमिगत रहना पड़ा। मौके पर प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रेम पंडित, सुरेश पंडित, रणजीत पंडित, रामनंन्दन पंडित, पंकज पंडित, प्रशांत पंडित, चंदन पंडित ,पवन पंडित एवं राजेश पंडित सहित भारी संख्या में समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।







