दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पिढ़ौली का मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न। दो मतों के अंतर से जीत दर्ज कर दीपक कुमार उर्फ बरका बौआ हुए अध्यक्ष निर्वाचित
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिढ़ौली प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद सहित विभिन्न कार्यकारिणी का निर्वाचन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।कुल 12 समिति के चुनाव में जहां 11 समितियां के नामांकित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वहीं एकमात्र पिढ़ौली दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में कराया गया। समिति के कुल 326 मत में 318 मत डाले गए। जो कुल मतदान का 97.7.1% रहा । मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मत पेटी को प्रखंड मुख्यालय के ई कृषि भवन में लाया गया। जहां 95% से अधिक मतदान होने पर बरीय पदाधिकारी के निर्देश के इंतजार की गई तत्पश्चात निर्देश प्राप्त होने के उपरांत शुक्रवार के करीब 8:00 बजे रात्रि में निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं सहायक निर्वाचि पदाधिकारी सह श्रम परिवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार के समक्ष मतगणना शुरू हुई। मतगणना के ग्राउंड में उम्मीदवारों के समर्थकों की उत्सुकता और नजर चुनाव परिणाम की ओर टिकी हुई थी। मतगणना संपन्न होने के उपरांत उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार को 158 मत एवं मधु शंकर झा को 156 मत प्राप्त हुआ। दीपक कुमार उर्फ बरका बौआ ने अपने निकटतम प्रतिबंध मधु शंकर झा को दो मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष के पद पर अपना परचम लहराया। प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित विभिन्न कार्यकारणी मेंबरों को प्रमाण प्रदान किया। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार को उपस्थित समर्थकों ने फूलमाला एवं गुलाल लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।







