माता महालक्ष्मी की भव्य रथ यात्रा का तेघड़ा में अग्रवाल समाज ने किया भव्यता के साथ स्वागत स्वागत
अग्रवाल समाज की ओर से निकाली जा रही माता महालक्ष्मी की भव्य रथ यात्रा शुक्रवार को तेघड़ा पहुंची। अग्रवाल समाज के भगवान अग्रसेन महाराज का अग्रोहा हरियाणा में 500 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मंदिर को लेकर निकाली जा रही यात्रा का अग्रवाल समाज के बंधुओं के साथ तेघड़ा वासियों ने स्वागत किया।
अग्रवाल समाज के बंधुओं ने बताया कि अग्रवाल समाज को एकजुट बनाए रखने व समाजबंधुओं में सामाजिक सद्भाव व सनातनी धर्म जगाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान तेघड़ा नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद सुरेश रोशन के नए कंपलेक्स के प्रांगण में अग्रसेन समाज के सभी अधिकारियों व सदस्य मौजूद थे। साथ ही महालक्ष्मी के भक्तों ने बताया कि कलयुग में आघ महालक्ष्मी का अवतरण पूजनीय स्थान आग्ररोहा में हुआ है। और महालक्ष्मी ने भगवान विष्णु का दर्शन भी दिए। यह रहस्य अग्र भागवत पुराण के जरिए पूरी दुनिया को बताया गया है कि अग्रवाल समाज की कुलदेवी आघ महालक्ष्मी हें। उन्होंने बताया कि यह यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हें । और यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश में लक्ष्मी जी के प्रति है भावना बढ़ती जा रही है। पूर्व उप मुख्य पार्षद सह तेघड़ा के प्रमुख व्यवसायिक सुरेश रोशन ने बताया कि जिस तरह से अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी तरह से अग्रोहा में महालक्ष्मी का भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि वैसे तो अग्रवाल समाज में धन की कोई कमी नहीं है लेकिन सामूहिक भागीदारी का एक अलग महत्व है। उन्होंने बताया कि सौभाग्य की बात है कि जिन महालक्ष्मी की हम लोग अब तक पूजा करते आ रहे हें। अब उनका भव्य मंदिर भी बनने जा रहा है। स्वागत के क्रम में राखी अग्रवाल ,संतोष राजगढ़िया ,अनुराधा केजरीवाल, रीता देवी, रीता अग्रवाल, शशि टिबरेवाल , मिंटू लाल कालोठिया , सुरेश कुमार सुलतानिया, भूषण अग्रवाल, सुनील शर्मा, कुमोद टिबरेबाल ,सजन भरतिया ,बम बम टिकमानी , रतन अग्रवाल, सुनील कल्याणी, सहित सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने अग्रोहा धाम से पधारे रथ का स्वागत किया कुलदेवी माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की सभी अतिथियों का स्वागत बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन तेघड़ा शाखा के सचिव सुशील केजरीवाल ने किया।





