Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बारिश से बिजली ने की आंख मिचौली* बारिश होने से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

तेघड़ा बदला मौसम का मिजाज: रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना


तेघड़ा ( बेगूसराय)

बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को राहत मिली है। प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर हुई सघन बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। पिछले कई दिनों से प्रखंड और आसपास के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर देर रात तक लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। दो दिन से हो रही बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। गुरुवार की सुबह से आसमान हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया साथ ही दोनों दिन तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई जिसे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

 *बारिश से तापमान में भी आई गिरावट*

शुक्रवार की दोपहर झमाझम बारिश से लोगों को  गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों को सब्जी और अगली खरीफ फसल की बुवाई के लिए अनुकूल हो गया है। इससे शब्जी  में हरियाली आ जाएगी और सुख रहे हरे चारे भी बच जाएंगे।

 *शुरू हुई सिलसिला जलजमाव का* 

बारिश के कारण नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतनी ही कम बारिश में कई जगह पानी का जलजमाव  व कीचर का सिलसिला भी शुरू हो गया ।

 *बारिश से बिजली ने की आंख मिचौली*

बारिश होने से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लगातार घंटों गुल रहती है । पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली का खेल जारी है। बारिश से बिजली की संकट पैदा होने से परेशान हो रहे हें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom