Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग तेघड़ा (बेगूसराय)

 तेघड़ा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की माँग।

तेघड़ा (बेगूसराय)

बेगूसराय जिला अन्तर्गत तेघड़ा रेलवे स्टेशन केन्द्र सरकार एवं रेल विभाग के उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है और यह स्टेशन हॉल्टनुमा स्टेशन बनकर रह गया है। तेघड़ा अनुमण्डल मुख्यालय है। यहाँ राज्य स्तर पर अनाज मंडी होने के साथ -  साथ सिविल कोर्ट, वाणिज्य कर उपायुक्त कार्यालय, निबंधन कार्यालय, बड़े बड़े शिक्षण संस्थान आदि मौजूद हें।


जिसके कारण यहाँ दूर दूर क्षेत्रों से हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है। इतना महत्वपूर्ण स्टेशन होते हुये भी तेघड़ा स्टेशन सुविधाविहीन और बदहाल है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर आभाव है वहीं किसी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव इस स्टेशन पर नहीं है। पूर्व से मिथिला और टाटा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव था जिसे भी बंद कर दिया गया है। यों कहें तो केन्द्र सरकार और रेल विभाग दोनों तेघड़ा स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। तेघड़ा के विकास के लिये गठित संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि विगत दिनों रेलवे के डीआरएम सहित राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को मिथिला एवं टाटा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव सहित अन्य 14 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था किन्तु अब तक उन माँगों के आलोक में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जबकि अगल बगल के स्टेशनों पर विकास कार्य किये जा रहे हें। श्री भारद्वाज ने रेल विभाग से कम से मिथिला एवं टाटा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का तुरत ठहराव देने की माँग की है। पूर्व वार्ड पार्षद शालिनी देवी, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, भाकपा नेता दिनेश सिंह , बुनियादी विकल्प के प्रखंड सचिव अशोक कुमार ठाकुरआदि ने तेघड़ा स्टेशन से संबंधित सभी माँगों को अविलंब पूरा करने की माँग की है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom