Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन, आग को काबू करने का अग्निशमन जवानों ने दिया डेमो

अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन, आग को काबू करने का अग्निशमन जवानों ने दिया डेमो


तेघड़ा (बेगूसराय)

अग्निशमन सेवा के सौजन्य से अग्निशमन विभाग के द्वारा तेघरा अनुमंडल अंतर्गत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सप्ताह का समापन आज गुरुवार को हो गया इस अंतिम दिन के कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय आधार पुर में छात्र-छात्राओं , शिक्षकों एवं ग्रामीणों के बीच दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाने का डेमो दिया ताकि वे आगजनी को लेकर जागरूक हो सके ।


इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में रोजाना आगजनी की घटनाएं सामने आती है ऐसे में आग को काबू पाने में दमकल विभाग के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। जबकि लोगों को जागरूक करने में भी अग्निशमन के जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। खासकर इस बढ़ रही गर्मी के मौसम में आगजनी से सुरक्षा के सभी पहलुओं पर लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है ताकि आगजनी के घटनाओं में कमी लाया जा सके मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कराई गई साथ ही पंपलेट का भी वितरण किया गया।अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार, एवं कर्मी अग्निक चालक नरेश राम,एवं अग्नि क विजय कुमार सुमन एवं सरोज कुमार यादव के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने घर एवं क्षेत्रों में जागरूक करने को लेकर सम्मानित किया गया। वही पिढ़ौली में संगीता इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रांगण में स्थानीय लोगों एवं एलपीजी गैस डीलरों के बीच गैस से लगने वाली आगसे बचाव हेतु गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया साथ ही ग्रामीणों के बीच कंप्लीट भी वितरण किए गए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom