प्रखंड में मोहम्मद अनवारुल हक प्रथम और चुलबुल कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया
नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय नावकोठी के हसनपुर बागर निवासी मोहम्मद काजीम का पुत्र मोहम्मद अनबारुल हक 465 अंक प्राप्त कर प्रखंड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि बौद्धू सिंह उच्च विद्यालय पहसारा बभनगामा की चुलबुल कुमारी 464 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त की।बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में नावकोठी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।इस बार के परिणाम की अन्य वर्षों से तुलना की जाए तो काफी बेहतर रिजल्ट है।
प्रथम श्रेणी में अधिकांश छात्र छात्र सफल हुए हैं।कई छात्र अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह अयोध्या प्र सिंह हाई स्कूल नावकोठी में कुल 433 छात्र छात्राओं में छात्र 232 और छात्रा 231 फार्म भरे थे। इसमें काजल कुमारी को 461 राजकुमार 458 अभय राज सहनी 457 राहत प्रवीण 453 अभिनव कुमार 449 अंकित कुमार 445 मोहम्मद रेहान 445 मोहम्मद कैसर 442 मोहम्मद इवादुल रहमान 442 । सिया लखन उच्च विद्यालय समसा में 300 छात्र छात्राओं में 172 छात्रा और 128 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
जिसमें 85 छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। समसा के संजय महतो की पुत्री सोनम कुमारी 443 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोत्तम स्थान बनाई।उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकमुजफ्फर में अनुराग सहनी को 454 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डफरपुर पश्चिम में मुस्कान कुमारी को 452 अमन कुमार को 442 बौधू सिंह उ वि पहसारा वभनगामा की चुलवुल कुमारी 464 प्रियंका कुमारी 453 साक्षी झा 451 वैष्णवी कुमारी 451 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सैदपुर बिशनपुर के पूजा कुमारी 429 मो वसीम 417 सुप्रिया कुमारी 413 रहुल कुमार 412 उत्क्रमित उ वि रजाकपुर को मो इजराईल 430 रीमा खातुन 429 अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाध्यापक गणेश झा, अशोक कुमार शर्मा, संजीत कुमार महतो,प्रखंड प्रमुख अनिता देवी,जिला मुखिया संघ के महासचिव और प्रखण्ड अध्यक्ष राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा,डफरपुर पंचायत के मुखिया सुनैना देवी,महेश्वारा पंचायत के अजय साहनी,पहसारा पश्चिमी के निभा देवी, पहसारा पूर्वी के दिनेश यादव,रजाकपुर के श्वेता भारती,हसनपुर बागर के विजय पासवान,विष्णुपुर के प्रभादेवी,समसा के ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार पिंटू,मुखिया प्रतिनिधि ई रंजीत कुमार पमपम, टुनटुन पोद्दार,रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह,डा० कुन्दन कुमार,गौतम गोस्वामी, रितुरंजन उर्फ छोटे सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








