12 सूत्री मांगो को लेकर खेग्रामस ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
वीरपुर बेगूसराय संवाददाता।
गुरूवार को अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) मनरेगा मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसमें 12 सूत्री मांग पत्र को नेतृत्व कर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन एवं सीओ ललिता कुमारी को सौंपा। जिसकी अध्यक्षता गौरी पासवान व संचालन प्रमोद पोद्दार ने किया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राज्य कमिटी सदस्य नवल किशोर सिंह ने कहा कि जहां देश के आम आवाम महंगाई की मार से त्रस्त है। तो वहीं के संपत्ति को प्रधानमंत्री मोदी अडानी के हाथों में देकर एक बार फिर देश को बड़े पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का रास्ता साफ कर दिया है। इसका विरोध विपक्ष के द्वारा किया गया तो तो विपक्ष को संट करने के लिए संसद को ही चलने नहीं दिया गया। और सीबीआई और ईडी के जरिए विपक्ष को परेशान करने की कोशिश की गई है। आगे आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी। और तानाशाह मोदी समेत संघ भाजपा परिवार को सत्ता से हटाकर सबक सिखाने का काम करेगी।
जिला कमिटी सदस्य सह किसान नेता व वीरपुर अंचल प्रभारी बैजू सिंह ने कहा कि बिहार में सत्ता तो बदली लेकिन भाजपा के नक्शे कदम पर यहां भी गरीबों के झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाने की बात हो रही थी। जिसे रोकने का काम भाकपा माले ने किया और आज हम इस प्रदर्शन के जरिए मांग करते हैं कि गरीबों को जहां बसे हैं वहीं उनका पर्चा दिया जाए। सभी गरीबों का मुकम्मल सर्वे कर नया बास -आवास कानून बनाई जाए। मनरेगा में 600 रुपया मजदूरी और 200 दिन काम की गारंटी किया जाए। वृद्ध को कम से कम 3000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाए, पर्चा धारियों को जमीन पर दखल दिलाई जाए। मौके पर अंचल मंत्री रंजित चौधरी, मोब्बाशीर अहमद, भोला दास, अर्जुन सहनी, उपेंद्र पासवान, मोहम्मद वसीर, सैरुनी खातून, इंदु देवी सहित अन्य खेग्रामस कार्यकर्ता उपस्थित थे।










