Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय जिलें के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत केलाबाड़ी सें कलशयात्रा श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा


बेगूसराय जिलें के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत केलाबाड़ी सें कलशयात्रा श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

आरएम न्यूज तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव अवस्थित केलाबाड़ी में 23 अप्रैल से 2 मई तक भव्य रुप से आयोजित होने वाली श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के धार्मिक आयोजन को लेकर 23 नवंबर रविवार को यज्ञशाला के परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ।

जिस शोभायात्रा में 1151 की संख्या में कुमारी कन्या, सहित बच्चे, वृद्ध एवं महिला पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर गाजे - बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।

जय श्री राम ,राधे राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया। कलश शोभायात्रा तेघरा बरौनी मुख्य पथ के अलावे बरौनी गांव क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञशाला के यज्ञ स्थल पर पहुंचा।

वापसी के दौरान लोगों का हुजूम और बढ़ गया। यहां विद्वान पंडित व आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा संपन्न हुआ। संरक्षक श्री श्री 108 महामंडलेश्वर( त्यागी बाबा ) श्री गोपाल दास महाराज, एवं संयोजक बम बम पाठक  ने बताया कि 24 अप्रैल सोमवार को सुबह 8: बजे महायज्ञ का शुभारंभ होगा 2: बजे से संध्या7: बजे तक संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी ।

उसके बाद भजन संध्या प्रसाद वितरण तथा संत समागम होगा।उन्होंने  बताया कि 11 दिवसीय आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में बड़े पैमाने पर संत समागम में वाराणसी,  वृंदावन एवं अयोध्या से संत पधारेंगे।

अयोध्या वृंदावन से मशहूर कथा वाचिका विदुषी देवी राधिका जी के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा वाचन का रसास्वादन करेंगे।

कथा के विराम के बाद 2 मई को संतो के महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बाहर से आए आचार्य, एवं विद्वानों के अलावे भारी संख्या में अतिथि, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom