लड़की की अपहरण व लड़के की गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज
वीरपुर थाना क्षेत्र के सिकरहुला से एक नाबालिक लड़की का शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है जबकि वीरपुर पश्चिम पंचायत के बच्चे की गुमशुदगी का मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी महेंद्र पंडित ने अपनी 15 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की गुमशुदगी की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।प्राथमिकी में कहा गया है कि रंजन कुमार बीते 24 मार्च को 2 बजे से लापता है।उन्होंने कहा कि ट्यूशन पढ़ने के नाम से घर से निकला और अब तक लौट कर नही आया है।उन्होंने बताया कि अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर कुछ अता पता नहीं चल सका। जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आवदेन पत्र के आलोक में मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।






