Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सूर्यकला_रामजी_फाउंडेशन के माध्यम से मिला सहयोग तेघरा (अम्बा) बेगूसराय

सूर्यकला_रामजी_फाउंडेशन के माध्यम से मिला सहयोग तेघरा (अम्बा) बेगूसराय


अग्नि पीड़ित परिवार को


आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा

संस्था के वरिष्ठ सदस्य रसलपुर निवासी संजय चौधरी जी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंचकर राहत प्रदान किया |मजदूर के अभाव में SRF सदस्यों ने खुद मोर्चा संभाला महावीर हार्डवेयर(तेघरा) के मालिक चंदन जी के तरफ से 24 पीस एस्बेस्टस शीट SRF को प्राप्त हुआ |बाबा ब्रिक्स इंडस्ट्रीज,दहिया(भगवानपुर) के मालिक शिलवंत जी के तरफ से 1 ट्रैक्टर ईंट SRF को मिला |तेघरा प्रखंड अंतर्गत चिल्हाय पंचायत के अम्बा गांव में कुछ दिनों पूर्व एक विधवा महिला जिनके 2 बच्चे भी हैं उनके घर में भीषण आग लगी थी जिसमे पीड़ित परिवार का घर तो खत्म हो ही गया साथ ही उनकी गाय भी बुरी तरह झुलस गई | अब उनके सामने स्थिति ये है की ना रहने को घर और ना ही खाने के लिए राशन उक्त जानकारी उसी पंचायत के समिति सदस्य और SRF के सक्रिय सदस्य संजीव जी ने संस्था के ग्रुप में मैसेज डालकर आज पीड़ित परिवार को मदद करने का विचार किया | तत्पश्चात SRF ने अविलंब बाबा चिमनी,दहिया के मालिक शिलवंत जी और महावीर हार्डवेयर,तेघरा के मालिक चंदन जी से संपर्क किया और इन दोनों ने ही तुरंत SRF को घर बनाने का सामग्री उपलब्ध करा दिया जिसके लिए SRF परिवार इनका आभार प्रकट करती है पीड़ित परिवार को सूर्यकला रामजी फाउंडेशन टीम ने मदद पहुंचा दिया |अनुशासित टीम और निःस्वार्थ सेवा भाव की वजह से ही SRF आज जन जन तक पहुंची है और लोगों का भरोसा जीता है  |






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom