सदन में बरैपुरा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की उठी मांग
वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज़ संवाददाता संतोष कुमार।बेगूसराय के सदर विधायक कुंदन कुमार ने विधानसभा में निवेदन के माध्यम से बरैपुरा में स्थित ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरैपुरा में धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध काली, बसहा व सूर्य का मंदिर स्थापित है। साथ ही कई अन्य प्रतिमाएं स्थापित हैं। सरकार द्वारा उसे पर्यटक स्थल के रूप में घोषित नहीं किये जाने से देश-विदेश से आने वाले हजारों पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने उक्त स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करते हुये सारी सुविधा प्रदान कर उक्त ऐतिहासिक धरोहर को बरकरार रखने हेतु निवेदन किया है।







