Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जब लोग कष्ट में रहते हैं तब मां की याद करते हैं : विकास वैभव

 जब लोग कष्ट में रहते हैं तब मां की याद करते हैं : विकास वैभव

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।

चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मुजफ्फरा स्थित महादेव मंठ परिसर में लगने वाला चार दिवसीय मेला बुधवार की देर शाम से शुरू हो गया।मेले के उद्घाटन आईजी विकास वैभव ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब लोग कष्ट में रहते है तब मां की याद करते हैं।मन से स्मरण करने पर माता भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढाने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान ही मेला समिति के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया।मौके पर जिला परिषद् सदस्य शिल्पी कुमारी,मुखिया राजीव कुमार,सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रौशन चौरसिया समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom