मारपीट का मामला दर्ज
थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा से जमीनी विवाद के चलते मारपीट का मामला थाना में दर्ज किया गया है।छोटू सिंह पिता हरि चरण सिंह, गुड़िया देवी पति छोटू सिंह ग्राम पहसारा वार्ड नंबर 15 निवासी ने घूटर सिंह पिता हरि चरण सिंह, विक्की कुमार, प्रियांशु कुमार, हिमांशु कुमार पिता घूटर सिंह,रिंकी देवी पति घूटर सिंह पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।घायल गुड़िया देवी ने बताया कि घूटर सिंह घर बना रहे थे जिसके दौरान अपने जमीन में छज्जा देने के लिए कहा गया।इतना सुनते ही सभी मिलकर मेरे और मेरे पति के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान माथा दीवाल में टकरा कर फोड़ दिया जिसके कारण छह टांके लगाए गए हैं।वही कान की बाली नोच लिया जिसके कारण दाएं कान में दो टांके लगाए गए हैं। पीएचसी नावकोठी में डॉक्टर रीमाराज, जीएनएम रवि शंकर कुमार,मिन्टू कुमारी,सुमन कुमारी,अमृत कुमार ने घायल का इलाज किया।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।तहकीकात के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।






