Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वीरपुर के सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर जनप्रतिनिधियों ने लिया जल बचाने की शपथ ।

वीरपुर के सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर जनप्रतिनिधियों ने लिया जल बचाने की शपथ ।

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।
सरकारी आदेशानुसार वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को संबंधित पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर जल बचाओ को लेकर विचार विमर्श के साथ शपथ लिया गया जरूरत के मुताबिक जल का उपयोग करेंगे।

इसके लिए अपने आसपास के लोगों, दोस्तों,सगे संबंधियों को भी प्रेरित करेंगे इसी कड़ी में वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया पुनम देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा आयोजित किया गया। जिसमें सभी वार्ड सदस्यों समेत पंचायत स्तर के विभिन्न विभागों के कर्मीयों सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मुखिया के नेतृत्व में जल बचाओ को लेकर शपथ ग्रहण किया। जबकि विशेष ग्रामसभा नौला पंचायत भवन में मुखिया ऋचा कुमारी की अध्यक्षता में,डीहपर पंचायत भवन में मुखिया राजीव कुमार की अध्यक्षता में,भवानंदपुर में मुखिया दिपक कुमार की अध्यक्षता में, वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में मुखिया त्रिपुरारी सिंह उर्फ भेंटरु की अध्यक्षता में,गेंहरपुर पंचायत भवन में मुखिया अशोक पासवान की अध्यक्षता में, जगदर पंचायत भवन में मुखिया आशा देवी की अध्यक्षता में,पर्रा पंचायत भवन में मुखिया अस्जद मल्लीक की अध्यक्षता में आयोजित कर लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर शपथ ली।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom