इमामबाड़ा को क्षतिग्रस्त करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी तैयब साह ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए मुजफ्फरा निवासी सुजीत कुमार व दो अन्य अज्ञात व्यक्ति पर सरैया इमामबाड़ा पर आपत्तिजनक नारा लगाते हुये इमामबाड़ा को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई की जा रही है।






