रिपोर्ट-आमिर पठान
अफजलगढ़ काशीपुर मार्ग ग्राम बादीगढ़ के समीप कहरी पुर रोड स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी बाइक सवार रुपेश पुत्र हरकेश सिंह 25 वर्ष निवासी भजजावाला तथा एक ही बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति प्रियांश पुत्र खूब सिंह 23 वर्ष निवासी बजजावाला दोनों एक ही बाइक पर बैठे कहरिपुर से पाइप लाइन का काम करके आ रहे थे जैसे ही कहरिपुर रोड स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास पहुंचे तभी रुपेश पुत्र हरकेश सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई बाइक पेड़ से टकराने के बाद दोनों बाइक सवार मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को राहगीरों व प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से सीएससी अफजलगढ़ लाया गया जहां पर डॉक्टर रजनीश ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था को देखते हुए बिजनौर हाय रेफर कर दिया।







