Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

ंहोरियारो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया ओर एक दूसरे के गले लगकर पुराने गिलेशिकवे भूलाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी

 *सभासद   पप्पू पठान   कलवा कुरैशी ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर होली जुलूस पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।*


होरियारो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया ओर एक दूसरे के गले लगकर पुराने गिलेशिकवे भूलाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी*  

रिपोर्ट-आमिर पठान आरएम न्यूज संवाददाता

अफजलगढ़। नगर व क्षेत्र में होली का त्यौहार शांति पूर्वक धूमधाम से मनाया मनाया गया। जिसमें लोगो ने होली स्थान पर पूजा अर्चना की ओर रात्रि समयानुसार होलिका दहन किया गया। वही मुस्लिम समाज के सभासद पप्पू पठान कलवा कुरैशी सहित अन्य लोगो ने होली जुलूस पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। नगर में स्थानो पर पूजा अर्चना कर  होलिका दहन की गई। दुलेहैंडी के दिन सवेरे से होरियारो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया ओर एक दूसरे के गले लगकर पुराने गिलेशिकवे भूलाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। वही 11 बजे से नगर मे होली का जुलुस बैंड बाजे व ढोल के साथ नगर के मौहल्ला चिरंजीलाल से प्रारम्भ होकर किला,गौहर अली खाॅ,होली चौक ,मेन बाजार ,सब्जी मंडी होता हुआ बस स्टैंड, कोतवाली पहुंचकर वापस नगर के होली चौक पहुंचकर समपन्न हुआ। इस अवसर पर पर हुरियारे रंग व गुलाल से एक दूसरे पर बौछार करते हुए होलिका माई के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वही डीजे की थाप जमकर थिरके। रंगों में रंगा नजर आता है हर इंसान, इस जुलूस में न कोई हिंदू न कोई मुसलमान पिछले 70 सालों होली पर जुलूस निकलता है. यह अनोखी परंपरा गंगा जमुनी तहजीब की भी मिसाल है। इस दौरान गब्भा चौराहे पर मुस्लिम समाज के सभासद कलवा कुरैशी,  पप्पू पठान  चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी,शेख मौ. जैद,  सहित अन्य लोगो ने होली जुलूस पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। जबकि जसपुर तिराहे अफजलगढ़ पर शेख मौ. जैद ने जुलूस में शामिल हिन्दू भाईयों को फल वितरित किए। वही नगर व क्षेत्र में जुलुस शांति के समपन्न हुआ‌। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,पूर्व चेयरमैन जावेद सभासद  पप्पू पठान  ,भाजपा नेता मास्टर समीम अंसारी,शेख इरशाद हुसैन, ,शेख इस्माइल तुर्क, सभासद इकरार कुरैशी आदि ने हिन्दू भाईयों को होली की शुभकामनाएं दी। वही सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सर्वम सिंह,कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने एसएसआई आशीष तोमर, कस्बा इंचार्ज अमित सिसोदिया के साथ होली के जूलूस के साथ साथ उपस्थित रहें। साथ ही होली कमेटी के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर में होली समिति के पिंटू कुमार,नीरव रस्तोगी,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,भीम सिंह रावत, अतुल कुमार जैन,शरद कर्णवाल,विमल अग्रवाल,अतुल अग्रवाल,प्रमोद विश्नोई, सुमित शर्मा,सन्नी गुप्ता,संजीव चौधरी,रंजीत पंवार,विनित विश्नोई,अंकूर अग्रवाल,अमित गुप्ता,संजय लोहिया,संजय जोशी आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom