Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वृंदावन से आए हुए कथा वाचिका परम पूज्य साध्वी रचना किशोरी जी के द्वारा 7 दिनों तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ होगा।

बेलदौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कैंजरी के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया।


जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12 बजे 151 कुमारी कन्याओं के द्वारा काली कोसी नदी कैंजरी में विजय पंडित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश में जल भरा गया। वहीं जल भरकर उत्तरवारी टोला होते हुए गर्रहा मुसहरी, बलुवाहा मुसहरी, लाल घाट मुसहरी, होते हुए पूरे कैजरी का भ्रमण कर कलश यात्री यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश को स्थापित किया गया। यज्ञ कर्ता महेंद्र बाबा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आए हुए कथा वाचिका परम पूज्य साध्वी रचना किशोरी जी के द्वारा 7 दिनों तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ होगा।वही यज्ञ कर्ता महेंद्र बाबू ने बताया कि शनिवार के दिन 11 मार्च से लेकर 18 मार्च 2023 तक भागवत कथा आयोजन होगा। उन्होंने बताया यज्ञ स्थल पर आने के लिए श्रद्धालुओं को कैंजरी मोर,माली चौक, एवं उसराहा पुल सहित नोनहा से एवं कंजरी पश्चिम पार से स्थल पर आने की उचित व्यवस्था है।जहां कैंजरी मोर से यज्ञ स्थल की दूरी 3 किलोमीटर है तो वहीं माली चौक से यज्ञ स्थल की दूरी 5 किलोमीटर बताया जा रहा है तो नोनहा गांव से यज्ञ स्थल की दूरी 3 किलोमीटर है। वही परम पूज्य साध्वी रचना किशोरी जी ने बताया कि शाम 4 बजे से रात के 8 बजे तक भागवत कथा होगा। वही 8 बजे रात से 11 बजे रात तक कृष्ण लीला की झांकी निकाली जाएगी। वही मौके पर कलश यात्रा में कोमल कुमारी, रेशमी भारती,रचुआ कुमारी, पुष्पम कुमारी, व्यवस्था पक दुष्यंत कुमार, अमित प्रकाश, सत्यनारायण यादव,शियाराम यादव, सुभाष पंडित, रमेश कुमार, डॉक्टर तेज नारायण यादव, शिवाजी यादव, रविंद्र कुमार रमन, मुन्ना कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे। वही बाहर से आए बाबा विजय पंडित,लोकन दास, दिनेश दास के द्वारा कथा होगा।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom