छठव्रती 3 दिनों के उपवास के बाद प्रातः कालीन उगते हुए सूरज को अर्ध्य देकर छठ व्रत को समापन की।
नौतन संवाददाता त्रिलोकी राय की रिपोर्ट।बिहार के लोक महा आस्था सूर्य षष्ठी व्रत करने के लिए पश्चिमी चंपारण कई प्रखंडों में जैसे नौतन दक्षिण तेल्हूआ पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर 14 और 15 की महिलाएं कई दिनों से भूखी प्यासी रह कर ब्रह्म एवं मसान स्थान पर चैत्र महीना के संध्या में सूर्य को अर्घ्य देकर ईट कंकड़ पत्थर मिट्टी आदि वस्तुओं से निर्मित सिरसोपता पर गेहूं आटे से निर्मिती ठेकुआ खजूर मूली सिंघडा अरुई आदि नाना प्रकार से बने पकवान चढ़ाकर छठी माई की पूजा अर्चना की फ़िर पूरा रात सूर्य उदय का प्रतिक्षा की। प्रातः कालीन सूर्योदय हो जाने पर उगते हुए सूरज को अर्घ देकर छठ व्रती सूर्य षष्ठी व्रत की समापन की। आचार्य रामचंद्र दुबे प्रमोद दुबे रितेश पांडे वेदर मंच के द्वारा प्रातः कालीन छठ व्रतियों को सूरज को अर्ध्य दिलवाए तथा व्रत को समापन कराए।





