Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

10लीटर शराब जप्त, कारोबारी फरार

 10लीटर शराब जप्त, कारोबारी फरार


नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

थाना क्षेत्र अन्तर्गत बभनगामा से देशी शराब जप्त,शराब कारोबारी भागने में सफल। नावकोठी पुलिस ने बभनगामा बहियार में सुखासेना चौर स्थित रामबुझान सिंह के बगीचा से 10 लीटर देसी चुलाई शराब,बड़ा गैस गैस सिलेंडर 5, एलमुनियम का छोटा बड़ा डेकची 5,चूल्हा 3,रेगुलेटर और गमला छापेमारी के दौरान बरामद किया।छापेमारी के दौरान लगभग 600ली० अर्धनिर्मित शराब सामग्री को प्रशासन के द्वारा विनष्ट किया गया। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।शराब निर्माण स्थल से शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।भागने वालों में ग्रामीण पुलिस के द्वारा झगरा सिंह पिता मुकेश सिंह,मनीष कुमार पिता बालेश्वर सिंह दोनों ग्राम बभनगामा की पहचान की गई।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया 10लीटर शराब बरामदगी के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह,एस आई खामस चौधरी सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।   




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom