जिला अभिलेखागार बेगूसराय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आंदोलित हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
वीर कुंवर सिंह चौक पर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शनl
कार्यशैली में सुधार नहीं आने पर दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा जिला अभिलेखागार में कर्मचारियों की मनमानी चरमोत्कर्ष पर हैl ₹50 के काम के लिए ₹2000 की वसूली की जाती हैl अभिलेखागार जाने वाले नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जाताl जिला अभिलेखागार में बिचौलियों का बोलबाला हैl बिचौलियों और भू माफियाओं से सांठगांठ करके पुराने अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ किया जाता हैl जिससे भूमि विवाद में इजाफा होता हैl हमारा संगठन यथाशीघ्र अभिलेखागार की कार्य पद्धति में आमूलचूल परिवर्तन की मांग करता हैl मांग की पूर्ति नहीं पर होने पर हम लोग चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगेl मौके पर सुनील यादव अशोक यादव अखिलेश साहनी प्रेम सिन्हा सुमित सिन्हा दिनेश साहनी मोहम्मद अशरफुल के साथ अन्य लोग उपस्थित थे





