कंपनी ने टाइटन घड़ियों की बिक्री के देश भर में टाइटन लाइट स्टोर हाउस के नाम से एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने शुरू किए हैं।
बिजनौर आरएम न्यूज संवाददाता अमीर पठान कि रिपोर्ट
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क नंबर पर भेजें मो.9534457880
टाइटन शोरूम का उद्घाटन बिजनौर में सिविल लाइन स्थित में एवन स्विस वॉच प्रतिष्ठान पर टाइटन घड़ियों के लाइट स्टोर हाउस का उद्घाटन कंपनी के रीजनल बिजनेस मैनेजर अनुभव सरवाही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फरीद अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
गुरुवार को हुए टाइटन घड़ियों के शोरूम के उद्घाटन के बाद कंपनी के रीजनल मैनेजर अनुभव सरवाही ने बताया कि टाटा समूह की कंपनी टाइटन के नाम से घड़ियां बनाती है, अब कंपनी ने टाइटन घड़ियों की बिक्री के देश भर में टाइटन लाइट स्टोर हाउस के नाम से एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने शुरू किए हैं। अब इस शोरूम पर हर वेराइटी की टाइटन घड़ियां मुनासिब दाम पर मिला करेंगी। इन वैराइटी में टाइटन की सोनाटा, फ़ास्ट ट्रैक व मॉर्डन घड़ियां शामिल हैं।
कंपनी के मैनेजर अनुभव सरवाही ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर में टाइटन का शोरूम नसीम अख्तर द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें कंपनी की तमाम तरह की वैरायटी मौजूद रहेंगी। शोरूम के स्वामी नसीम अख़्तर को बधाई देते हुए कहा कि अब बिजनौर वासियों को अच्छी क्वालिटी को घड़ियां लेने के लिए बड़े शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। कंपनी मूल्य पर ही बिजनौर में बेहतरीन क्वालिटी की घड़ियां उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर शोरूम के स्वामी नसीम अख्तर ने शहर भर से आए गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। अनुभव सरवाही, रीजनल मैनेजर,फरीद अहमद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिजनौर।


























