Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

भूमि विवाद निबटारे के लिए लगा जनता दरवार

 भूमि विवाद निबटारे के लिए लगा जनता दरवार 

नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की कि रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया।जनता दरवार  में आज एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।वहीं आज एक आवेदन का निष्पादन किया गया जिसमें उपेन्द्र साहनी पिता स्व० चितनारायण साहनी बनाम नीलम देवी पति लक्ष्मण साह ग्राम शेखपुरा पो० रजाकपुर का मामला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बखरी के आदेश के आलोक में निष्पादित किया गया।जनता दरबार में आज पुराने 21 आवेदनों पर सुनवाई किया गया जिसमें अब्दुल हकीम बनाम मोहम्मद मुख्तार हसनपुर बागर,माला देवी बनाम राजेश झा पहसारा,मनोज कुमार सिंह बनाम शिवब्रत नारायण सिंह छतौना, शिव साहनी बनाम सुनील साहनी बभनगामा,उपेंद्र साहनी बनाम नीलम देवी शेखपुरा आदि का मामला शामिल हैं।पहले 21 आवेदनों की संख्या पेंडिंग था।आज एक मामला का निष्पादन किया गया।अब 20 आवेदन पेंडिंग रह गया है।इस दौरान अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव,थानाध्यक्ष परशुराम सिंह,एएस आई अशोक कुमार,राजस्व अधिकारी शंभु पासवान,सिकन्दर कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom