Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

आशा कर्मियों ने घर-घर जाकर खिलाई फाइलेरिया रोधी दवा

 आशा कर्मियों ने घर-घर जाकर खिलाई  फाइलेरिया रोधी दवा 

नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं ने फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत डीईसी, एल्बेंडाजोल और आईभर मैंट्रीन की दवा का क़िया वितरण।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव रंजन चौधरी,स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी,बीसीएम सुशील कुमार ने दवाई खा कर इसका उद्घाटन किया।राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि फलेरिया रोधी अभियान के लिए कुल 57 टीम बनाई गई है। एक टीम में दो दल कर्मी शामिल हैं।सभी 57 टीमों पर कड़ी नजर रखने के लिए छह सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।प्रखंड के सभी पंचायतों में 94 आशा कर्मी तथा 20भोलेन्टीयर के द्वारा घर -घर जाकर फाईलेरिया रोधी दवा खिलाई गयी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र पर विशेष नजर रखने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम की गठन की गयी है जिसमें डॉ चंदन कुमार मिश्रा और डॉ हिमांशु कुमार की नियुक्ति की गई है।बीसीएम सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों सहित घर-घर जाकर 2 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों को दवा की खुराक खिलाई गयी है।वहीं आशुतोष गांधी ने बताया कि 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी 1 टेबलेट और  एल्बेंडाजोल की 1 गोली खिलाना है।वहीं 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की 2 गोली, एल्बेंडाजोल की 1 गोली और माप के अनुसार एक या दो आईभर मैंट्रीन की गोली खिलाना है।उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से ऊपर के सभी महिला और पुरुषों को डीईसी की 3 गोली,एल्बेंडाजोल की 1 गोली और आईभर मैंट्रीन की 3 गोली खिलाना है।वहीं 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों,गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom