वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग ने आसपास के करीब आधा दर्जन किसानों के करीब 35 बीघा गन्ने की फसल को जलाकर राख कर डाला सूचना पर पहुचीं दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आरएम न्यूज आमिर पठान कि खास रिपोर्ट
बढ़ापुर : साहुवाला वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग ने आसपास के करीब आधा दर्जन किसानों के करीब 35 बीघा गन्ने की फसल को जलाकर राख कर डाला। सूचना पर पहुचीं दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फसलों में लगी आग से किसानों के परिवारों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को साहुवाला वन रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 6 खारी बीट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपने आसपास की सभी चीजों को अपनी चपेट में ले लिया। सोमवार को सवेरे से चल रही तेज हवाओं ने आग को विकराल रूप धारण करने में काफी मदद की जिसके चलते हुए आग आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा से सटे किसानों की जमीनो में तैयार खड़ी गन्ने की फसल में जा लगी। गन्ने की फसल में आग लगने की सूचना पर गांव लुहारवाली के सेकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुच गये औऱ आग को बुझाने का प्रयत्न करने के साथ साथ दमकल विभाग व पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर डायल 112 की पीआरवी 2457 तत्काल मौके पर पहुच गईं साथ ही किसानों के साथ फसल को बचाने की जुगत में लग गई। परंतु आग को लगातार बढ़ते हुए देखते हुए किसानों द्वारा आग के रास्ते के कुछ भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल को काट कर आग को आगे बढ़ने से रोका तबतक दमकल विभाग की गाड़ी मोके पर पहुँच चुकी थी औऱ आग को बुझाना शुरू कर दिया था। जबतक दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक आग करीब 35 बीघा कृषि भूमि और खड़ी गन्ने की फसल को जलाकर स्वाहा कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग लगने से किसान धर्मपाल पुत्र तेजा,निहाल पुत्र कल्लू,मान सिंह,जसराम सिंह,लाखन,मुरारी पुत्रगण उमराव निवासीगण ग्राम लुहारवाली का करीब 35 बीघा गन्ना जलकर राख हो चुका है। जिस कारण किसानों के इन परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया हैं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की औऱ से एक टीम भी मौके पर पहुच गई। इस बाबत जब नायाब तहसीलदार अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल द्वारा इस बाबत प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके उपरांत विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


