Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पकठौल में खुला नाली में गिरने से बच्चे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

 पकठौल में खुला नाली में गिरने से बच्चे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

तेघड़ा/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता रामाधार सहनी 


रविवार को पकठौल पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य के घर के पास मेें एक बच्चे की मौत हो गई।मौत से मचा कोहराम।मृतक बच्चे का नाम आशिकी कुमार उम्र 2 वर्ष बताया गया है जिसकी मौत नाली में गिर जाने से हो गई। बच्चे घर में नहीं थे। बाहर पड़ोसी के यहाँ बच्चे की खोजबीन की गई। खोजने के दौरान बच्चे नहीं मिलें। बच्चे नहीं मिलने पर अपने घर के आंगन के नाले में खोजबीन किया गया। खोजबीन के दौरान बच्चा नाली में मिला जिसे बाहर निकाला गया। देर हो जाने के कारण नाली में ही बच्चे की मौत हो चुका था। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिवार सहित पड़ोसियों में कोहराम मच गया। अब सबाल उठता है कि आखिर बच्चे की मौत नाली में गिड़कर क्यों हुई। यदि नाली में ढक्कन लगा होता तो बच्चे की मौत नहीं होती। क्या वार्ड सदस्य की जिम्मेवारी नहीं है खुले नाले को ढ़कने का जब रास्ट्रीय मनवाधिकार आयोग के जिला महासचिव दर्शन चौधरी का भी घर उसी वार्ड एक में घर हैं। उनके ही घर के पीछे में घटना घटीं हैं। मगर गरीब परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

 आखिर बच्चे की मौत का जिम्मेदार किसे माना जाय। छोटी सी लापरवाही के कारण माता 

-पिता को सदा के लिए बच्चे को खोना पड़ा। दो दिन पहले ही बच्चे के दादा जी अपने पोते को घर ले 

जाने के लिए तैयार थे। मगर घर वालों ने बच्चे को ले जाने से मना कर दिए। वहीं वाडँ एक के नाले से निकलने के बाद परिजनों ने उसे 

इलाज हेतु एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी।


वही जानकारी मिलते ही पकठौल पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सहनी,वार्ड सदस्य हिमांशु कुमार चौरसिया,कमल चौरसिया,रुदल महतों ,मिथुन कुमार, बिट्टू कुमार ,सतो तातीं ,उमेश तातीं, उपेन्द्र चौधरी,एवं अन्य लोगों ने दु:ख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।

























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom